लापरवाही बरतने पर बीएलओ को नोटिस जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा।  अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टिमरनी संजीव नागू ने निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान फार्म ऑनलाइन करने के कार्य में लापरवाही बरतने पर मतदान केन्द्र क्र150 डेबराबंदी की बीएलओ श्रीमती संगीता सोनारे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होने परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिमरनी को निर्देशित किया है कि संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर जवाब पत्र र्प्राप्ति के 24 घण्टे के भीतर समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करावे। जवाब प्राप्त न होने अथवा संतोषजनक नहीं होने की दशा में संबंधित के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!