अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहर के 33/11 केवी उपकेंद्र पर 17 नवंबर को अतिआवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। कार्य के चलते सुबह 9 बजे से 10 बजे तक उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी इंदौर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, खेड़ीपुरा, रेलवे और कोर्ट फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार इस अवधि में सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रोनक विहार, घंटा घर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, खेड़ीपुरा, मानपुरा, इमलीपुरा, बाहेती कॉलोनी, फाइल वार्ड, पीलियाखाल, कुलहरदा, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, सिविल लाइन, भवानी कुंज, कोर्ट क्षेत्र सहित संबंधित इलाकों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
126 Views

