अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया तहसील क्षेत्र के ग्राम भमौरी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां शराब का अवैध व्यापार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। स्थिति यह है कि शराब पीने वाले लोग रात्रि के समय स्कूल परिसर में ही बैठकर शराब का सेवन करते हैं और वहीं प्लास्टिक गिलास व अन्य सामग्री फेंककर चले जाते हैं। इससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है और बच्चों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
167 Views

