कान्हा बाबा मेले से पहले समाधि स्थल पर रंग-रोगन का कार्य जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम में प्रतिवर्ष लगने वाले गुरु कान्हा बाबा समाधि मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। समाधि स्थल पर रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष मेले का निशान 4 दिसंबर को चढ़ाया जाएगा। कई वर्षों से लग रहा यह मेला जिले के प्रमुख मेलों में से एक है। इसमें जिले सहित अन्य जिलों से व्यापारी विभिन्न सामग्री की दुकानें लगाते हैं। लगभग एक माह तक चलने वाले इस मेले का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता है। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर खरीददारी करते हैं। 4 दिसंबर को समाधि स्थल पर निशान चढ़ाकर महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। समाधि उत्सव के तहत इस बार मेला मैदान में पांच दिवसीय रामलीला और एक दिवसीय रामदेव लीला का आयोजन किया जा रहा है। गांव का मंडल प्रतिदिन अभ्यास में जुटा है। कई वर्षों बाद मंडल एक बार फिर मंच पर अपनी प्रस्तुति देगा।

174 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!