हरदा में डिजनीलैंड मेला बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही लोगों की भीड़

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में इन दिनों लगा डिजनीलैंड मेला मनोरंजन और उत्साह का बड़ा केंद्र बना हुआ है। शहर के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर शाम इंदौर रोड स्थित मेला परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस बार मेले में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है, जिससे भीड़ और बढ़ गई है। मेले में बच्चों के लिए झूले, ट्रेन, चटपटे व्यंजनों की स्टॉल और खरीदी की दुकानें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मेला परिसर दूर से ही अपनी चमक बिखेरता नजर आता है। परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे स्थानीय निवासी हेमंत मोराने ने कहा कि हरदा में इस तरह का मेला पहली बार देखने को मिला है। बच्चों को बहुत आनंद मिल रहा है और पूरा माहौल उत्साह से भरा है। मेला प्रबंधन के अनुसार सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और नगर पालिका की टीमें लगातार निगरानी में हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के मेले का आनंद ले सकें। दैनिक अनोखा तीर द्वारा लगाया गया यह डिज़नीलैंड मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना है, बल्कि शहर में रौनक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ा रहा है।

220 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!