प्रतियोगिता में खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत है : मंत्री श्री सिंह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मंत्री श्री सिंह ने 69वीं राष्ट्रीय शालेय वालीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

स्कूल‍ शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में खेल की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही जीत है। उन्होंने कहा कि खेल भावना से खिलाड़ियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों में सद्भावना मजबूत होती है। मंत्री श्री सिंह गुरुवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 69वीं राष्ट्रीय शालेय व्हाली-बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गाडरवारा के लिये यह महत्वपूर्ण पल है जब प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें शामिल हो रही हैं। देश की विभिन्न टीमों द्वारा किया गया मार्चपास्ट जनता में एकता की भावना मजबूत करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इण्डिया और फिट इण्डिया मूवमेंट से युवाओं में नया जोश भरा है। प्रदेश में खिलाड़ियों को राज्य सरकार से हर संभव मदद की जा रही है। पूर्व सांसद श्री कैलाश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे और युवा जब खेल मैदान में पहुँचेंगे, तो उनका समग्र रूप से विकास हो सकेगा। पाँच दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 17 नवम्बर तक 33 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के 759 खिलाड़ी एवं 165 ऑफीशियल्स शामिल हो रहे हैं। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Views Today: 4

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!