विकासखण्ड स्तरीय बिरसा मुण्डा (जनजातीय गौरव दिवस) का आयोजन

म.प्र. जन-अभियान परिषद द्वारा 15 नवम्बर को प्रख्यात जन-नायक, स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी आंदोलन के अग्रदूत भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती नवांकुर संस्थाओं द्वारा विकासखण्ड सेक्टरों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जायेगी। 16 नवम्बर, 2025 को परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत सम्पर्क कक्षाओं में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती) और जनजातीय समाज के योगदान पर परिचयात्मक कार्यक्रम (व्याख्यानमाला) आयोजित किये जायेंगे।

प्रदेश के समस्त 313 विकासखण्डों में संचालित कक्षाओं में लगभग 35 हजार छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी। इन व्याख्यानमालाओं में जन-जन को विषय-विशेषज्ञों द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा के संबंध में और उनके योगदान के विषय में वक्तव्य दिये जायेंगे।

211 Views

Leave a Reply