आईटीआई में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय आईटीआई में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में पहुंचे विद्यार्थियों और युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दी गईं तथा युवावस्था में आने वाली मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं के अनुसार परामर्श भी प्रदान किया गया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक आशीष साकल्ले ने बताया कि इस दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन छलौत्रे एवं नर्सिंग ऑफिसर मीरा महोबिया ने स्वास्थ्य जांच की। वहीं उमंग काउंसलर पारूल काशिव, दीपक गौर, निखिल चंद्रवंशी और अजय मंडलेकर ने युवाओं का वजन, ऊंचाई लेकर आयु अनुसार उनका बीएमआई बताया तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। युवाओं को स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित उमंग स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी दी गई। साथ ही मनहित एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हुए उसके उपयोग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

228 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!