न्यायोत्सव : विधिक साक्षरता शिविर एवं कार्यक्रमों का अयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत न्यायोत्सव सप्ताह के तृतीय दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सेन्ट मेरी को.एड. स्कूल हरदा में विधिक साक्षरता शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री चन्द्रशेखर राठौर ने बताया कि देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में शिक्षा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि मौलाना आजाद द्वारा भारत की वर्तमान धर्मनिरपेक्ष शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी गई। श्री राठौर ने बताया कि बाल अधिकार जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल यौन शोषण,बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है। इसके साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों तथा उनसे संबंधित विभिन्न विषयों जैसे पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम, सड़क सुरक्षा व ट्रॉफिक रूल, सायबर सुरक्षा, एवं सोशल मीडिया के उपयोग एवं उससे संबंधित तथ्यों आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ दुबे ने बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्

Views Today: 6

Total Views: 242

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!