जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में कृष्णा बाई ने फेमिली पेंशन प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर अपर कलेक्टर ने जिला पेंशन अधिकारी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम कमताड़ा निवासी शिवशंकर फुलरे ने आरओबी निर्माण कार्य में भूमि का मुआवजा न मिलने संबंधी शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में नयागांव निवासी अर्जुनसिंह ने नहर की जमीन पर नाली बनाकर रास्ता बंद करने के संबंध में शिकायत की, जिस पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम खरतलाय निवासी चतर सिंह ने आवेदन देकर बिजली बिल अधिक आने के संबंध में शिकायत की, जिस पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

Views Today: 4

Total Views: 286

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!