-राजू जेवल्या और राजा पटेल की जोड़ी रही विजेता
अनोखा तीर, हरदा। ग्राम सेरगोना, तहसील कन्नौद जिला देवास में आयोजित विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में राजू जेवल्या छोटी हरदा और राजा पटेल सालाबेड़ी की बैल जोड़ी ने पहला पुरस्कार जीता। विजेता जोड़ी को 31 हजार रुपए का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में दूसरा इनाम 21 हजार रुपए लोकेश पटेल जामली और पूनम गीला नीमगांव की बैल जोड़ी को मिला। तीसरा इनाम 15 हजार रुपए राजा पटेल सालाबेड़ी की बैल जोड़ी को मिला, जबकि चौथा इनाम 10 हजार रुपए राजू जेवल्या छोटी हरदा और जगदीश पटेल उड़ा की बैल जोड़ी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में 50 बैल जोड़ियों ने भाग लिया।

Views Today: 2
Total Views: 318

