अनोखा तीर, हरदा। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सह-समन्वयक मुकेश शर्मा एवं विकासखंड सह-समन्वयक मुकेश बारवे ने विभिन्न सामाजिक चेतना केंद्रों का अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामों की साक्षरता स्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। ग्राम देवास में ग्राम नोडल अधिकारी अजय यदुवंशी उपस्थित रहे। 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम में 211 असाक्षर हैं। 20 सितंबर को हुई परीक्षा में 113 लोगों ने भाग लिया, जबकि 98 असाक्षरों का पंजीयन शेष है। ग्राम भादूगांव के सामाजिक चेतना केंद्र के निरीक्षण में ग्राम नोडल अधिकारी अरुण शर्मा उपस्थित मिले। यहां 2011 की जनसंख्या के अनुसार 332 असाक्षर हैं। 20 सितंबर 2025 तक हुई परीक्षाओं में 223 नवसाक्षर शामिल हुए, शेष 109 असाक्षर हैं। ग्राम भंवरतलाव में ग्राम नोडल अधिकारी जगदीश भलावी उपस्थित रहे। यहां 226 असाक्षरों में से अब तक 210 लोग नवसाक्षर बन चुके हैं, जबकि 16 असाक्षर शेष हैं। ग्राम खेड़ा के सामाजिक चेतना केंद्र का अवलोकन किया गया, जहां ग्राम नोडल अधिकारी शरीफ खान उपस्थित मिले। ग्राम में 2011 की जनगणना के अनुसार 340 असाक्षर हैं, जिनमें से 264 नवसाक्षर बन चुके हैं और 76 असाक्षर शेष हैं। निरीक्षण के दौरान खेड़ा हाई सेकेंडरी विद्यालय में संकुल की स्थिति देखी गई। प्राचार्य नारायण सिंह कडेरा को राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उन्हीं के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ‘अक्षर साथीÓ बनने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें अपने माता-पिता, दादा-दादी, काका-काकी जैसे असाक्षर परिजनों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। निरीक्षण के अंत में सभी ग्राम नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामों में असाक्षरों का सर्वे कार्य शीघ्र पूरा करें, अधिक से अधिक अक्षर साथी बनाएं और सामाजिक चेतना केंद्रों व अध्ययन केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें।
Views Today: 2
Total Views: 242

