वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कार्यक्रम के तहत कक्षाओं के संचालन की प्रक्रिया एवं उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सामुदायिक विकास और नेतृत्व कौशल के महत्व से अवगत कराया। वि.ख. समन्वयक ने वंदे मातरम  गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसके इतिहास और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने मिलकर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया, जिससे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक राकेश के, मार्गदर्शक मेंटर्स दीनबंधु गौर, सुरेन्द्र चौहान, संजय थाटे, जया साकल्ले सहित विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 178

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!