एलबीएस में हुई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, और अपार आईडी पर संगोष्ठी  

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय, हरदा में 11 नवम्बर को छात्रों को डिजिटल शिक्षा मंच पोर्टल के प्रति जागरूक करने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं जिला नोडल अधिकारी यशवंत अलावा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं अपार जिला नोडल अधिकारी रवि व्यास, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरदा से उपस्थित रहे। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यशवंत अलावा ने पोर्टल की विशेषताओं, उपयोगिता और के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल शिक्षा पहल है। इसके माध्यम से छात्र उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा घर बैठे नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों से छात्र कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण में आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही, क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा उन्हें नियमित पढ़ाई के साथ अतिरिक्त ज्ञान अर्जित करने का अवसर देती है।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. धीरज नेगी ने किया तथा अंत में प्रोफेसर निमेष पुजारी ने आभार व्यक्त किया।

232 Views

Leave a Reply