बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘जनजातीय गौरव रथÓ हुआ रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने दिखाई हरी झंडी
अनोखा तीर, हरदा। धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय संस्कृति और गौरव को समर्पित ‘जनजातीय गौरव पखवाड़ाÓ के अंतर्गत मंगलवार को हरदा जिले के शासकीय महाविद्यालय टिमरनी व नार्मदीय धर्मशाला हरदा से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने रथ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न गांवों और नगरों में भ्रमण कर जनजातीय महानायकों की गाथा जन-जन तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, अध्यक्ष नगर पालिका हरदा श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष टिमरनी देवेन्द्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजा कौशल, पुलिस अधीक्षक शशांक, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग रवि कनौजिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। रथ में बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, शंकरशाह-रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, शहीद भीमा नायक, माता शबरी सहित अनेक जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के जीवन परिचय, उनके संघर्षों और योगदान की झलकियाँ प्रदर्शित की जा रही हैं। यह रथ लोगों को अपनी गौरवशाली परंपरा और इतिहास से जोड़ने का माध्यम बनेगा। मंत्री श्री उइके ने कहा कि जनजातीय नायकों के अदम्य साहस और बलिदान से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जनजातीय गौरव पखवाड़ा समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने का पर्व है। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि यह रथ मंगलवार को टिमरनी से पांढरमाटी, छीरपुरा व बोथी जाएगी। यह रथ 12 नवम्बर को टिमरनी से कपासी, बरूड़घाट व डेबराबंदी तथा 13 नवम्बर को टिमरनी से सिंगनपुर, आमसागर व बड़वानी जाएगा। यह रथ 14 नवम्बर को कचनार, गोहटी, पाटियाकुआ, झिरनिया जायेगा। श्री कनौजिया ने बताया कि यह रथ मंगलवार को हरदा विकासखण्ड के झिरी, गुठानिया, रैसलपुर व झल्लार का भ्रमण करेगा। यह रथ 12 नवम्बर को कायागांव, अजनास रैयत, झालवा, धनगांव, पांचातलाई, लोटिया, करनपुरा, हनिफाबाद व बिछौलामाल जायेगा तथा 13 नवम्बर को कांकड़दा, साल्याखेड़ी, उंढाल, सिंगोन व उवां का भ्रमण करेगा।

Views Today: 2

Total Views: 246

Leave a Reply

error: Content is protected !!