राज्य स्तरीय लंगड़ी भजन में दी मंडलियो ने भक्तिमय प्रस्तुति

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय प्रताप टॉकीज चौक पर प्रकाशचंद वशिष्ठ एवं अशोक नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय लंगड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नागर मंडल दीपाखेड़ा, नागराज मंडल ईटारसी, महावीर मंडल सोयत को संयुक्त रूप से 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं शिवज्योति मंडल तलबड़िया, रामकृष्ण मंडल उमरखेड़ी को द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए दिया गया। श्रद्धा मंडल भोपाल, वैष्णव मंडल सिंगौड़ी को तृतीय पुरस्कार २५ हजार रुपए संयुक्त रूप से दिया गया। वहीं श्रीकृष्ण मंडल बोरखेड़ा, नवज्योति मंडल धपड़ा, बजरंग मंडल हथरस को ११-११ हजार रुपए पुरस्कार दिया गया।

414 Views

Leave a Reply