-भाजयुमो का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में एक भव्य जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री कमल पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने मार्गदर्शनपूर्ण उद्बोधन दिया। संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल ने किया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में दृढ़ता से अग्रसर है। ‘वोकल फॉर लोकलÓ का मंत्र केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की ऊर्जा और संगठन की रीढ़ है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए हर गांव और वार्ड तक पहुंचें। कार्यक्रम प्रभारी जगदीश सोलंकी ने कहा कि यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्थानीय रोजगार, उत्पादन और नवाचार को बढ़ावा देने का राष्ट्रीय आंदोलन है। अंत में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बसंत राजपूत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, अभियान टोली सदस्य दीपेश विश्नोई, भाजपा नगर महामंत्री सौरभ तिवारी, पुरुषोत्तम जिंझोरे, नीरज लाठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर तिवारी, गजेंद्र मौर्य, अनय सराफ, शुभम राठौर, अक्षय शांडिल्य, ऋषि चंदेल, रोहित लाठी, रोहित सोनकर, अर्जुन भाटिया, आशुतोष गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views Today: 2
Total Views: 140

