केंद्रीय राज्य मंत्री उईके का भ्रमण कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके 11 नवम्बर को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री उइके 11 नवम्बर को प्रात: 6 बजे बैतूल से हरदा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रात: 8 बजे टिमरनी में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय पदयात्रा में शामिल होंगे। मंत्री श्री उइके प्रात: 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा करेंगे। मंत्री श्री उइके दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस हरदा आएंगे तथा दोपहर 1:30 बजे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। मंत्री श्री उइके दोपहर 3 बजे हरदा में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री श्री उइके शाम 6:30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित जननायक गौंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित प्रस्तुतियां समारोह में शामिल होंगे। मंत्री श्री उइके शाम 7:30 बजे हरदा से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।

184 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!