-इलाज दौरान मौत, भैंस लगाने की बात पर हुआ था विवाद
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला खंडवा जिले के नादियाखेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसने रविवार सुबह पति से विवाद के बाद गुस्से में आकर चारा मार दवा पी ली थी। सोमवार सुबह 6 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका मंजू बाई पति दुर्गाप्रसाद यादव (42) के पति ने बताया कि रविवार सुबह भैंस लगाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहसबाजी हुई थी। इसी के बाद मंजू बाई ने गुस्से में आकर घर पर रखी चारा मार दवा का सेवन कर लिया था। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दवा पीने के कुछ देर बाद महिला को उल्टियां होने लगीं। इस पर वे उसे पहले खिरकिया के सरकारी अस्पताल ले गए थे। वहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया था। यहीं उपचार के दौरान सोमवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
Views Today: 2
Total Views: 140

