दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरदा पुलिस हुई अलर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था। देर रात तक की जा रही गहन वाहन चेकिंग।

अनोखा तीर हरदा  दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद हरदा पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल ने शहर के प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मॉल परिसर के आसपास पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान स्निफर डॉग की मदद से पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र और यात्रियों के सामान की भी बारीकी से तलाशी ली। मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आर. एस. तिवारी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने टीम को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभावित कदम उठाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आम नागरिकों से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

286 Views

Leave a Reply