अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीएस चौहान के नेतृत्व में आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु ग्राम कमताड़ा, डोमनमऊ, रोलगांव, गोमगांव, आमाखाल, पीपल्या, भगवानपुरा, सुन्दरपानी, पटाल्दा, रहटाकला व खुदिया में दबिश देकर कुल 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 32 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 390 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 44200 रूपये है।
220 Views





