सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को पढ़ें, समझें और समय सीमा में निराकरण करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-गरिमामई ढंग से किया जाए मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन: कलेक्टर
अनोखा तीर, हरदा। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को पढ़ें, समझें और उनका समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत के नॉट अटेण्ड होने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की सतत मॉनिटरिंग करें। सभी अधिकारियों को शिकायतों की जानकारी होना चाहिए। यह निर्देश कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समयांकित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। बैठक में अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा, अनुभागीय अधिकारी राजस्व हरदा अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए की सभी संबंधित विभाग प्रमुख स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय भवनों पर 1 नवम्बर की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था की जाए। बैठक में कलेक्टर ने वृंदावन ग्राम योजना के तहत सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ई-केवायसी के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों ई-केवायसी कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ई ऑफिस के तहत किसी भी कार्यालय में फाइलों को पेंडिंग न रखा जाए। सभी कार्यालय में ई ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही कार्य किया जाए। किसी भी प्रकार के संशय की स्थिति में ई गवर्नेंस मैनेजर से संपर्क कर मार्गदर्शन लें। बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारी को खिरकिया से हरदा मार्ग का रिपेयरिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!