अतिथि शिक्षक ने हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र के पीपल्या के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल के अतिथि शिक्षक दिनेश भारगो पढ़ाई की बजाए, हिंदू देवी- देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। बच्चों का ब्रेन वॉश करने में लगे हैं। मामले में कक्षा 11वीं-12वीं के बच्चों और पालकों ने सोमवार को स्कूल के प्राचार्य कैलाश कुमरे और सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल से कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि 3 दिन में अतिथि शिक्षक को नहीं हटाया तो हिंदू संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। पीपल्या की सरपंच ममता गौर, वल्लभदास गौर ने बताया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपल्या के अतिथि शिक्षक दिनेश भारगो की नियुक्ति अर्थशास्त्र पढ़ाने के लिए की है, लेकिन वह शैक्षणिक कार्य कराने के बजाए विषय से हटकर धर्म विरुद्ध हिंदू देवी- देवताओं के खिलाफ अभद्र टीका टिप्पणी कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सामने विद्यार्थियों से पूछताछ की। इसके बाद अतिथि शिक्षक ने सभी से माफी मांगी। इस दौरान हरीश गंगराड़े, दुर्गाप्रसाद गौर, हरीश पटेल, रवि मालवीय, दुर्गेश मालवीय, सुरेश गौर, संतोष गौर, सुधीर राजपूत, राहुल गौर, राहुल मालवीय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
स्कूल सत्र को करीब 5 माह हो गए हैं। बोर्ड परीक्षा फरवरी में है। लेकिन अब तक कक्षा 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों की समाज शास्त्र की पढ़ाई ही शुरू नहीं हुई है। विद्यार्थियों ने कहा 12वीं बोर्ड परीक्षा है। स्कूल में समाज शास्त्र का कोई शिक्षक नहीं है। आज तक विषय नहीं पढ़ाया है। इस कारण त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट बिगड़ गया। यदि समय रहते शिक्षक से विषय की पढ़ाई नहीं कराई गई तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। शीघ्र विषय के शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है। प्राचार्य कैलाश कुमरे ने कहा शिकायत के बाद अतिथि शिक्षक ने लिखित में माफी मांगी है।
इनका कहना है…
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं समाज शास्त्र के लिए कोई पद नहीं है। नियुक्त शिक्षक में से ही कोई शिक्षक पढ़ाता है।
-डीएस रघुवंशी, डीईओ, हरदा

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!