अनोखा तीर, हरदा। गुर्जर छात्रावास के समीप स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर परिसर में सोमवार सुबह राधाकृष्ण मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया कि भूमि पूजन का कार्य समिति के वयोवृद्ध सदस्य गोवर्धन करोड़े द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति ने उनका जन्मदिवस भी मनाया। पंडित राजेश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भगवान राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्य महेश मुकाती, समिति अध्यक्ष मुकेश पाराशर, संजू दुबे, दिनेश करोड़े, डॉ. अनिल मुकाती, रामकृष्ण पाटिल, मोहन सोलंकी, जगदीश विश्वकर्मा, नवनीत शुक्ला, संतोष जोशी, पंकज गुर्जर सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
312 Views

