सर्वब्राह्मण समाज ने भगवान को लगाया 56 भोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-हर्षोल्लास से मनाया अन्नकूट उत्सव
अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम को सीताराम मैरिज गार्डन में अन्नकूट उत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी बाबा नेमावर और एडिशनल एसपी अमित मिश्रा उपस्थित रहे।  मंच पर थाना प्रभारी आरएस तिवारी, संरक्षक प्रकाशचंद्र वशिष्ठ, चंद्रकांत शुक्ला तथा कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित विराजमान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गोवर्धन की भव्य आरती से हुई। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार कर भगवान को 56 भोग लगाए गए। बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। जबलपुर की गायिका मोनिका और गायक सुदीप मिश्रा की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। जय परशुराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने दिया। संचालन दीपक शुक्ला ने किया और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, संयोजक नितेश बादर, महामंत्री लोकेश शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, नवीन शर्मा, सुदीप मंडलोई, शुभम वशिष्ठ, दीपक जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
ब्राह्मण अपने मूल तत्व को पहचाने : ब्रह्मचारी बाबा
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मचारी बाबा ने कहा कि हमें अपने विचार और धर्म के लिए एकजुट होना होगा। मन में दृढ़ संकल्प लेकर ही सुधार संभव है। नई पीढ़ी को भी ब्राह्मणत्व के संस्कार दिए जाने चाहिए। ब्राह्मण अपने मूल तत्व को पहचाने, यही समाज की उन्नति का मार्ग है। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने ब्रह्मचारी बाबा का मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया। एडिशनल एसपी अमित मिश्रा ने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन आवश्यक हैं, इससे मेलजोल बढ़ता है और एकजुटता आती है। संगठन से ही समाज में सफलता और स्थायित्व आता है।
नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में निर्वाचित नंदनी शर्मा, विनोद शर्मा और नारायण तिवारी का सम्मान किया गया। इसके साथ ही आदि गौड़ ब्राह्मण समाज में निर्वाचित मुन्ना पाराशर, राकेश पटेल और संदीप पुरोहित का भी सम्मान हुआ। सनाढ्य ब्राह्मण महिला अध्यक्ष उर्मिला तिवारी का अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने ब्रह्मचारी बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

oplus_131072
oplus_131074

Views Today: 8

Total Views: 178

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!