भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-लता वानखेड़े, राहुल कोठारी समेत चार महामंत्री
-सिंधिया गुट से प्रभुराम चौधरी बने उपाध्यक्ष  
अनोखा तीर भोपाल। लंबे समय से अटकी हुई भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश प्रदेश पदाधिकारी समिति की घोषणा आखिरकार कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। इसमें कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रभारी के नाम की घोषणा की गई है। इसमें 6 महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम भी घोषित किए गए है।
राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे, सुमेर सोलंकी महामंत्री
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम में 9 उपाध्यक्ष बनाए है। इसमें रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, सिंधिया गु्रप से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, नदिंता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे, प्रभुदलाल जाटव शामिल है। वहीं, चार महामंत्री में सांसद लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद सुमेर सोलंकी का नाम शामिल है। सोलंकी आदिवासी वर्ग से आते हैं। वहीं, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे को भी महामंत्री बनाया गया है। वहीं, 9 मंत्री में रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजौ मालवीय, बबीता परमार का नाम शामिल है। वहीं, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है।
जयपाल सिंह चावड़ा किसान मोर्चा के अध्यक्ष
हेमंत खंडेवाल ने चार मोर्चा के अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की है। इसमें किसान मोर्चा का अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा का अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा का अध्यक्ष पंकज टेकाम और पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष पवन पाटीदार को बनाया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 300

Leave a Reply

error: Content is protected !!