वन विहार में सकारात्मक बदलाव नो व्हीकल जोन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल को पर्यटकों तथा वन्यप्राणियों हेतु शोर रहित बनाने के लिए शीघ्र ही नो व्हीकल जोन घोषित करने जा रहा है, जिसमें पर्यटकों के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इस हेतु पर्यटकों के वन विहार में भ्रमण हेतु 40 गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा, इन 40 गोल्फकार्ट में से 32 गोल्फकार्ट हॉप ऑन हॉप ऑफ पद्धति संचालन हेतु उपलब्ध रहेगें तथा 8 गोल्फकार्ट (6 सीटर) पूर्ण रुप से 3 घंटे हेतु बुकिंग पर पर्यटको को उपलब्ध रहेगे। गोल्फकार्ट का संचालन दोनो गेटो से दस मिनट पर निरंतर किया जाता रहेगा, जो कि प्रत्येक व्यू पॉइंट पर 30 सेकेंड से 1 मिनट के लिए रुकेगी। इससे पर्यटको को अपनी स्वेच्छानुसार व्यू पॉइंट पर वन्यप्राणियों को देखने का पर्याप्त समय मिलेगा। गोल्फ कार्ट के अतिरिक्त पैदल भ्रमण, वन विहार की साइकल, स्वयं की साइकल से भ्रमण, शाकाहारी सफारी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस सकारात्मक बदलाव के साथ ही वन विहार पर्यटकों को सशुल्क 150 नई साइकिलें भी उपलब्ध कराएगा जिससे वन विहार भ्रमण और सुगम बनेगा। विभिन्न प्रकार के माध्यम से भ्रमण करने हेतु पर्यटकों को विभिन्न रंग के वैण्ड दिए जाएंगे जिससे किसी भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रवेश द्वार क्रमांक 2 पर पार्किंग स्थल
पर्यटक वाहन पार्किंग हेतु निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु केवल प्रवेश द्वार क्र. 2 पर पार्किंग स्थल बनाया गया है तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग प्रवेश द्वार क्र. 1 एवं 2 पर व्यवस्था की गई है। यह नई व्यवस्था का शुभारंभ शीघ्र ही किया जाएगा, निश्चितत: इसका सकारात्मक प्रभाव पर्यटक तथा वन्यप्राणियों के अंर्तमन पर पड़ेगा, साथ ही झीलों की नगरी भोपाल में प्रदूषण मुक्त वन विहार का विकास होगा।

Views Today: 2

Total Views: 310

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!