अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बूंदड़ा में निर्माणाधीन ब्रिज से एक टै्रक्टर नीचे गिर गया। जिसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बूंदड़ा में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था जहां लगभग २० मजदूर कार्य कर रहे थे। यहां काम करने वाले बैतुल जिले के ग्राम भाड़वा निवासी एक ३२ वर्षीय मजदूर की टै्रक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल पिता विशु कबड़े के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर ठेकेदार का ट्रेक्टर लोहा ढुलाई का कार्य कर रहा था। जब ड्राइवर खाना खाने गया तो इसी दौरान प्रेमलाल ने ट्रैक्टर चालू कर लिया। ट्रेक्टर पीछे के ओर जाकर ब्रिज से नीचे जा गिरा। जिसमें दबने से प्रेमलाल की मौत हो गई। पोकलेन की मदद से प्रेमलाल को निकाला गया और जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
Views Today: 2
Total Views: 518

