विधायक दोगने ने रिद्धनाथ घाट निर्माण का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा रविवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम हंडिया पहुंचकर मां नर्मदा के तट पर लगभग 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण व समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात मां नर्मदा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओ को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस दौरान विधायक डॉ. दोगने के साथ  के ग्राम सरपंच लखन मामा, उपसरपंच छन्नू तिवारी, अरुण तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, रामविलास धनगर, दीपचंद जाट, महेश राठौर उपस्थित थे।

728 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!