अनोखा तीर, हरदा। हरदा माहेश्वरी समाज के द्वारा महेश नवमी पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसका शुभारंभ सोमवार को अध्यक्ष दिनेश राठी एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रागिनी तोषनीवाल ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान वरिष्ठ महिला मंडल सदस्य श्रीमती उर्मिला सादानी, श्रीमती मधुबाला बांगड़, श्रीमती ललिता राठी, श्रीमती हेमलता मूंदड़ा, श्रीमती दीप्ति बियानी अमित तोषनीवाल, गिरीराज तोतला, नवयुग मंडल के अध्यक्ष विपुल बांगड़, सचिव अंकित सोमानी, कलशराठी नारायण सोमानी, गिरधर सोडाणी भी उपस्थित रहे। नवयुक्ति मंडल द्वारा आयोजित 15 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए कई खेल करवाए गए। जिसमें टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंदन राठी एवं द्वितीय स्थान कमलेश मूंदड़ा का रहा। द्वितीय दिवस मंगलवार को भी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

