अनोखा तीर, भोपाल। दक्षिण पन्ना वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र अधिकारी पवई नीतेश पटेल के नेतृत्व में ग्राम पिपरियादोन से लगे हुए वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इसमें वन विभाग ने लगभग 25 एकड़ वनभूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई। मुक्त कराई गई भूमि पर अतिक्रमण-रोधी ट्रेंच खोद कर बबूल के बीज भी रोपित गए, जिससे पुन: अतिक्रमण ना किया जा सके। कार्यवाही में प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल रविकांत सिरवैया, परिक्षेत्र सहायक पुष्पेंद्र सिंह, भारती सिंह, वनरक्षक गजेंद्र आरख, राहुल पटेल, गायत्री सिंह, सरोज सिंह, पुष्पेंद्र पाल, कपिल और अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।
398 Views





