आईटीआई में रोजगार मेला आज  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह मेला 13 मार्च को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Views Today: 2

Total Views: 468

Leave a Reply

error: Content is protected !!