चना, मसूर व सरसों का पंजीयन किसान 10 मार्च तक कराएं

अनोखा तीर, हरदा। रबी विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन 10 मार्च 2025 तक किया जाना है। उप संचालक कृषि जेएल कास्दे ने किसानों से अनुरोध किया है कि 10 मार्च से पूर्व चना एवं सरसों फसल का पंजीयन करा लेवें, ताकि शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल का उपार्जन किया जा सके। उन्होंने बताया कि किसानों ने जिन केन्द्रों पर गेहूं का पंजीयन कराया था, उन्हीं केन्द्रों पर चना, मसूर व सरसों का पंजीयन कराया जा सकता है। पंजीयन में किसी प्रकार की समस्या आने पर, कृषि विभाग के जिला या खण्ड स्तरीय कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है अथवा कृषि विभाग के तुलसीराम बरबडे के मोबाइल नम्बर 9926985277 पर संपर्क कर मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

238 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply