अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को हरदा शहरी परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने पोषण ट्रैकर एप पर हितग्राहियों की ई केवाईसी एवं फोटो कैप्चर करने की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पोषण ट्रैकर एप की जिला समन्वयक उर्वशी पटले नए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप संचालन के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी सेक्टर सुपरवाइजर रेखा गौर शाहिद विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
276 Views



