पीछे से पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक का पैर फैक्चर

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को हरदा-छिपानेर रोड़ पर हुए एक सड़क हादसें में दो लोग घायल हो गए। घटना तजपुरा के पास की है जजहां पीछे से आ रही एक पीकअप वाहन से आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार का पैर फैक्चर हो गया वही उसके हाथ और सिर में चोट आई है। साथ ही पीछे बैंठे ६५ वर्षीय बुजुर्ग को भी सिर और हाथ-पैर में चोट आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार निरज पिता अजब सिंह उम्र ३२ और जगदीश पिता धन्नालाल गुर्जर उम्र ६५ वर्ष निवासी गाडरपुर थाना टिमरनी बाइक से किसी काम के चलते हरदा की ओर आ रहे थे तभी छिपानेर रोड स्थित गांव तजपुरा और करताना के बीच सड़क पर पीछे से आ रहे एक पीकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन एक निजी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां निरज का पैर फैक्चर होने से उसे शहर के निजी अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वहीं बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

429 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply