बागरूल के निमार्णाधीन मकान में मिला का युवक शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

माइक्रो फाइनेंस कम्पनी में करता था काम
रिश्ते के दो भाईयों ने हास्पिटल पहुंचे सहकर्मी को बेल्ट से पीटा
देर तक काम कराने का लगया आरोप
अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को इन्दौर-बैतुल नेशनल हाईवे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक युवक का शव मिला। शव को निर्माणाधीन मकान पर पहुंची मकान मालिक ने देखा और गांव कोटवार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हंडिया पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। मौैकेे पर पहुंची हंडिया पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पहले शव अज्ञात था पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना की जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतक के चाचा ने शव की पहचान अपने भतीजे अजय मेहता उम्र २६ वर्ष निवासी घानागांव थाना शिवपुर के रूप में की।  कुछ समय बाद मृतक के और परिजन जिला अस्पतल में एकत्रित हो गए। अस्पताल पहुंचे मृतक की मासी के दो लड़के काफी गुस्से में नजर आए और युवक से देर तक काम कराने का अरोप लगाने लगे। इस बीच मृतक का एक सहकर्मी जो फाइनेंस कम्पनी में मृतक के साथ काम करता था। वह भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचा जहां मृतक की मासी के दोनों बेटो ने बैंककर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे बेल्ट से मारने लगे। पुलिस ने बीच बचाव किया तो एक लड़का जिसने सफेद शर्ट और नीली पेंट पहन रखी थी उसने पुलिस कर्मी से भी बहस शुरू कर दी। सहकर्मी युवक को जैसे-तैसे पुलिस ने बचाकर निकाला। हंडिया पुलिस ने बताया कि युवक का शव बागरूल के एक निर्माणाधीन मकान में मिला। जिसकी सूचना मकान मालिक मेनकुंवर बाई जजो स्थानीय आशा कार्यकर्ता है और हरदा में रहती है ने दी।  मृतक के सिर के निचे उसका बैग रखा था। उसकी गाड़ी पास ही एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। मौैत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने केे बाद ही पता चल सकेगा। युवक की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक उनका एक लौता लड़का था और घर भी वही चलाता था।

Views Today: 2

Total Views: 280

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!