हाई टेंशन लाइन के नीचे से गुजरते वक्त हार्वेस्टर तार से टक्कराया, फोरमेन की मौके पर मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई। हादसा करीब डेढ़ बजे हुआ। चने की कटाई के लिए जा रहे हार्वेस्टर की हाई टेंशन लाइन से टक्कर हो गई। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे में पंजाब के पटियाला जिले के खासपुर गांव निवासी 40 वर्षीय साब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साब सिंह हार्वेस्टर के फोरमैन थे और घटना के समय वह मशीन के पिछले हिस्से में खड़े थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हार्वेस्टर हाई टेंशन लाइन के नीचे से गुजर रहा था, तभी वह बिजली की लाइन से टकरा गया। इस टक्कर में साब सिंह को करंट लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। साब सिंह के परिवार में एक लड़का और एक लड़की है

Views Today: 2

Total Views: 288

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!