खाली दिखी वनविभाग की कुर्सी, दरवाजे पर अजगर सांप ने दी दस्तक

एक घंटे बाद वन विभाग केे कर्मी पहुंचे, जंगल में छोड़ा

अनोखा तीर, हरदा। बीते शनिवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने निर्देश दिए थे कि जन सुनवाई में सभी विभाग के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे, अपने प्रतिनिधि को न भेजे। बावजूद इसके जनसुनवाई में वन विभाग की कुर्सी खाली रही। इधर जनसुनवाई के दौरान अजीब घटना सामने आई। जनसुनवाई हॉल के प्रवेश द्वार पर अचानक एक छोटा अजगर दिखाई दिया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौजूद कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए अजगर के बच्चे को एक डिब्बे में सुरक्षित कर लिया। मीडियाकर्मियों द्वारा सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हंडिया रेंज के रेंजर सूर्यवंशी ने बताया कि अजगर करीब 6 महीने से एक साल का है। उनके अनुसार, तेज गर्मी के कारण वह ठंडी जगह की तलाश में जिला पंचायत तक पहुंच गया होगा। रेंजर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अजगर की प्रजाति जहरीली नहीं है। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

 
284 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply