पीएनडीटी एक्ट से संबंधित दिया प्रशिक्षण

अनोखा तीर, हरदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में सोमवार को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग जांच अधिनियम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास खिरकिया श्रीमती कविता चौधरी ने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओ व आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रसव पूर्व गर्भस्थ शिशु के लिंग परीक्षण की जांच दंडनीय अपराध हैं। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सरिता मासरे भी उपस्थित थी।

544 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply