नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला न्यायालय, हरदा में 8 मार्च को आयोजित होने वाली वर्ष 2025 की प्रथम नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों को लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा ने सोमवार को प्रचार वाहन रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को जिला मुख्यालय हरदा और सभी तहसील न्यायालयों में आयोजित होने वाली लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरणों एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर ने आमजन से अपील की है कि अपने राजीनामा योग्य प्रकरण जैसे मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, बैंक व वसूली से संबंधित प्रकरण, समझौता आपराधिक प्रकरण, चौक बाउंस से संबंधित प्रकरण, भरण पोषण, विद्युत अधिनियम व दीवानी प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराये व लोक अदालत का लाभ उठायें। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत जयदीप सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय शांडिल्य, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रोहित सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट लवकेश सिंह, अधिवक्तागण एवं जिला न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

259 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!