आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय इंसिडेंट रेस्पोंस टीम एवं टास्कफोर्स सदस्यों के लिए एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को हरदा के होटल हवेली के सभाकक्ष में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में डीएमआई अभिषेक मिश्रा ने अधिकारियों को जिला स्तरीय इंसिडेंट रिस्पोंस टीम की संरचना एवं अपेक्षित दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होने आपदा के समय आने वाली संभावित समस्याओं और उनके निराकरण के बारे में भी अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होने कार्यशाला में भूकम्प, अग्नि दुर्घटना, अतिवर्षा व बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दी। प्रशिक्षण में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व श्रीमती रजनी वर्मा, डिस्ट्रिक कमाण्डेंट होमगार्ड मयंक जैन सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

247 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply