सैैकड़ों महिलाएं पहुंची नगर पालिका

कॉलोनी में सुविधाएं उपलब्ध कराने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
 अनोखा तीर, हरदा। सोमवार को नगर पालिका में  शहर की निकुंज रॉयल सिटी कालोनी की महिलाएं सैैकड़ों की संख्या में पहुंची और कालोनी में व्याप्त समास्ओं के निराकरण करने सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रहवासी महिलाओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग की। महिलाओं ने  बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी अभी तक शुरू नहीं हुई है। नाले के निर्माण के लिए की जा रही खुदाई से टंकी धंसक रही है। आसपास बने मकानों को खतरा है। कॉलोनी में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। गर्मियों में बोरवेल सूखने से 110 मकानों में पानी की किल्लत होगी। कॉलोनी में नगर पालिका की पाइपलाइन भी नहीं है। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने इंजीनियर को मौके का निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।

 
276 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply