उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अत्याधुनिक मशीनों का किया अवलोकन, आँखों की जाँच भी करायी

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही अपने आँखों की जाँच भी करायी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. सोडी, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई के चिकित्सकगण उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 274

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!