जल्द हो सकती है नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष नाम की घोषणा।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:- भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर नामों की घोषणा जल्द होने वाली है। जिले में अध्यक्ष पद की दौड़ में नामों की लम्बी सूची होने व दावेदारी के बीच संगठन में अनिर्णय की स्थिति बनी थी। पेनल ने चयनित नाम को दिल्ली भेज था। इसके बाद भी धीरे धीरे जिला अध्यक्ष के नाम घोषित हो रहें है।

नर्मदा पुरम में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति में महिलाओ को जगह नहीं दिए जाने से जिले मंडल अध्यक्ष तो पुरुष वर्ग से बन गए, लेकिन महिला नेत्रियों को कोई स्थान नहीं मिल सका, जिला अध्यक्ष के पद पर नर्मदा पुरम और सिवनी मालवा से दो महिला नेत्री के नाम की सुगबुगाहट है। लेकिन सूत्र बता रहें है कि भोपाल से दिल्ली कुछ नाम ही गए थे । सूत्रों की माने तो संदेश पुरोहित, योगेंद्र राजपूत , माधव दास अग्रवाल के नाम दिल्ली गई पेनल लेकर गई थी।

अब देखना यह है कि नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष पद पर पुराने नाम को रिपीट किया जाता है या कोई नया चेहरा सामने आएगा।

Views Today: 2

Total Views: 516

Leave a Reply

error: Content is protected !!