मैहर में सर्व-सुविधायुक्त जिला अस्पताल के साथ आवासीय कॉलोनी की भी होगी सुविधा: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मैहर में सर्व-सुविधायुक्त जिला अस्पताल के साथ अस्पताल की कॉलोनी भी बनाई जाएगी।उन्होंने मैहर में गोला मठ मंदिर के पीछे न्यू अरकंडी में जिला अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित स्थल के कचरा डंप यार्ड को मैहर-अमरपाटन की ओर उपयुक्त स्थल पर शिफ्ट करने के निर्देश दिये। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़, पुलिस अधीक्षक   सुधीर अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सिविल अस्पताल अमरपाटन का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल अमरपाटन का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में जाकर चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार सेवाओं का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिविल हास्पीटल अमरपाटन में अतिशीघ्र पोस्टमार्टम कक्ष का निर्माण और ब्लड स्टोरेज को सुरक्षित रखने यूनिट के लिए फ्रिज की व्यवस्था की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!