लाड़ली बहना योजना 12 को हितग्राही महिलाओं के खातों में आएगी 20वीं किश्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-दिसंबर में दिए थे 1572 करोड़ रुपए

अनोखा तीर, भोपाल। मप्र की मोहन यादव सरकार प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को जल्द योजना की बीसवीं किश्त अदा करेगी। यह राशि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को बहनों के खातों में अंतरित करने की तैयारी है। योजना की हितग्राही महिलाओं को बेसब्री से किस्त का इंतजार होता है। राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में सतत कार्य कर रही है। इसी मंशा से सामाजिक न्याय क्षेत्र की अनेक योजनाएं प्रदेश में लागू हैं। इन्हीं में एक लाड़ली बहना हितग्राही महिलाओं के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आई। हर माह साढ़े बारह सौ रुपए की राशि घर बैठे मिलने से महिलाएं आर्थिक रुप से स्वावलंबी हुईं। पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में शुरू हुई इस योजना को राज्य की मौजूदा मोहन सरकार ने भी अनवरत जारी रखा और अब तक 19 किश्तें महिलाओं को अदा की जा चुकी है। योजना में गत 11 दिसंबर को 1572 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में जमा किए गए।

विवेकानंद जयंती पर मिलेगी रकम

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दो बड़े आयोजन राजधानी में होंगे। पहले आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव युवाओं के लिए युवा शक्ति मिशन लांच करेंगे। जबकि दूसरे कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ हितग्राही महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत प्रत्येक खाते में मुख्यमंत्री डॉ यादव 12 सौ 50 रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इस बार साठ वर्ष की आयु सीमा पार कर चुकी महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया है। राज्य सरकार का फोकस गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के कल्याण पर है। इन चार जातियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ज्ञान के तौर पर भी जाना जाता है। मप्र की मोहन सरकार इस मंत्र पर काम कर प्रधानमंत्री की मंशा को जमीनी रूप दे रहे हैं। इसी क्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली लाड़ली बहना योजना को भी निरंतरता प्रदान कर हर माह हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि अदा की जा रही है।

Views Today: 4

Total Views: 532

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!