महाकाल गर्भगृह में आगजनी से झुलसे सेवक की मौत, मुंबई में चल रहा था उपचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्जैन:-महाकाल मंदिर में धुलेंडी पर भस्मारती के दौरान लगी आग से झुलसे एक सेवक की मौत हो गई है। मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय सेवक सत्यनारायण सोनी 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था, मगर डाक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

बता दें कि अग्निकांड केमिकल युक्त गुलाल उड़ाने के कारण हुआ था। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद प्रशासक संदीप सोनी को हटा दिया गया था। इस मामले में अभी और भी कई लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसी सहित कई कर्मचारियों और तैनात अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं।

14 लोग झुलसे थे

इस अग्निकांड में कुल 14 लोग झुलसे थे। इनमें पुजारी, प्रतिनिधि और सेवक शामिल थे। इनमें सत्यनारायण सोनी भी थे।

आवाज लगाकर चढ़ावा मांगते, महिलाओं से सिर ढंकवाते

सोनी सालों से भस्मारती के दौरान सेवक के रूप में कार्य करते रहे। वे दर्शनार्थियों से चढ़ावा एकत्रित करने के लिए आवाज लगाते थे। साथ ही भगवान को भस्म अर्पित करने के दौरान महिलाओं से सिर ढंकने का आग्रह भी वे ही आवाज लगाकर करते थे।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

error: Content is protected !!