आफत के ओले, जमींदोज हुई लहराती फसल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। क्षेत्र में रात लगभग 11 बजे तेज हवा और बारिश के बाद बड़े-बड़े ओले गिर गए। जिससे आधा दर्जन गांवों के किसानों की गेहूं चने की फसल खराब हो गई और किसान बर्बाद हो गए। देर देर रात सोमवार को अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आफत की मार पड़ी, ओलों ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी है। करीब आधा घंटा तक गिरे ओले और तेज बारिश ने किसानों को बर्बाद कर दिया। किसान हमेशा किसी न किसी समस्या से परेशान रहता हैं। ऐसे में तेज बारिश के साथ ओले गिरने से एक बार फिर से किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। करीब आधे घंटे की तेज बारिश व ओलों ने खड़ी लहराती हुई फसलों को जमींदोज करके रख दिया। मौसम के अचानक पलटी मार देने से सब तहस-नहस हो गया। एक घंटे की बारिश में करोड़ों की फसल को चौपट करके रख दिया है।

इन गांव में गिरे जमकर ओले

सिवनी मालवा के अधिकांश गांव में ओलावृष्टि हुई है। जिसमें ग्राम खल, भमेड़ी, पिपलिया कला, बी जमानी, नाहरकोला कला, सूरजपुर, बांकाबेड़ी, सोमलवाड़ा, हिरनखेड़ा, मकोड़िया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तूफान में पेड़ भी धाराशाई हो गए और लोगों के टिन टप्पर उड़ गए, तेज तूफ़ान से अंधेरा छा गया। किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश के साथ हुई ओला से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसान एक बार फिर से बर्बाद हो गया है। पूरे साल की मेहनत पर कुदरत ने पानी फेर दिया है।

177 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!