किसान की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतलाई में किसान सोहन पिता हरचंद इनानिया की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने खातेगांव के संदलपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चाचा, भतीजे बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस तथा एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर से मिली जानकारी के अनुसार सोनतलाई ग्राम में मृतक सोहनलाल जाट उम्र 46 साल निवासी सोनतलाई का शव खेत में मिला। घटना की सूचना पर हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशानुसार हंडिया पुलिस थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने मय स्टॉप के साथ पहुंचे तथा मृतक का पीएम कराया गया। हत्या के दूसरे ही दिन पुलिस ने दोनों आरोपी नरेंद्र गौड़ पिता देवी सिंह नर्रे उम्र 33 साल तथा तरूण पिता ईश्वर नर्रे उम्र 19 साल निवासी बैड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 40/24 धारा 302, 201, 34 भादवि का मामला पंजीवद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पत्नी से मृतक करता था छेड़छाड़

आरोपी नरेंद्र सोनतलाई में रहने वाले मृतक सोहनलाल के खेत पर काम करता था। खेत पर आने के दौरान मृतक नरेंद्र को किसी काम के बहाने खेत से कहीं भेज दिया करता था और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था। हत्या के एक दिन पहले आरोपी की पत्नी ने अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ के संबंध में बताया। जिसके बाद आरोपी नरेंद्र ने अपने भतीजे तरुण के साथ मृतक की हत्या करने की प्लानिंग तैयार की। उन्होंने पहले मृतक को खूब शराब पिलाई, जिसके बाद नशे में होने पर उसकी कनपट्टी पर कट्टे से गोली मारकर फरार हो गए।

Views Today: 2

Total Views: 242

Leave a Reply

error: Content is protected !!