फैक्ट्री मालिकों की संपत्ती कुर्क करने चस्पा किए नोटिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राजस्व विभाग के दल ने मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में बीती 6 फरवरी को ब्लास्ट के मामले में आरोपी राजेश व सोमेश अग्रवाल की संपत्ति की कुर्की कर उन पर नोटिस चस्पा किए हैं। अगले 30 दिनों बाद आरोपियों की संपत्ति नीलाम कर कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाएगी। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के दल ने आरोपी राजेश व सोमेश अग्रवाल के मकान, कृषि भूमि सहित व्यावसायिक उपयोग में आने वाले 23 स्थानों की कुर्की कर पंचनामा तैयार किया गया है। तहसीलदार न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है- एनजीटी से पारित आदेश में बकायादारों के 15 करोड़ अस्सी लाख की वसूली जमा नहीं किए जाने के चलते कुर्की करने की कार्रवाई की गई है। जिसमें हरदा, हंडिया व खिरकिया की अचल संपत्ति है। साथ ही प्रशासन ने आरोपियों के 14 बैंक खाते भी सीज किए है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!